देश

भारतीय वायु सेना का एक्शन, बांग्लादेश के तुर्किये Drone का करेगा इलाज; मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के पास भर रहा उड़ान

भारतीय वायु सेना ने मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के करीब तुर्किये ड्रोन उड़ते पाए जाने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी तेज कर दी है।

Image

बांग्लादेश के ड्रोन ने भारतीय सीमा के पास भरी उड़ान

Photo : iStock

India-Bangladesh Border: भारतीय वायु सेना ने बांग्लादेश सीमा के पास निगरानी बढ़ा दी है। खबर है कि बांग्लादेश मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा से सटी सीमा के पास तुर्किये से खरीदा हुआ बेरक्तार टीबी2 (Bayraktar TB2) ड्रोन उड़ान रहा है। शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद बांग्लादेश में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

भारतीय सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर

जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद भारत की सीमा के आसपास एंटी-इंडिया एलिमेंट्स की गतिविधियां बढ़ गई है। बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता और एडवांस ड्रोन की तैनाती की वजह से सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बांग्लादेश द्वारा जो बेरक्तार टीबी-2 ड्रोन्स खरीदे गए हैं उनसे सर्विलांस और हल्के स्ट्राइक मिशन किए जा सकते हैं। डिफेंस टेक्नोलॉजी ऑफ बांग्लादेश के मुताबिक बांग्लादेश ने 12 ड्रोन मंगवाए थे। 6 अभी ऑपरेशनल हैं। इनकी तैनाती भारतीय सीमा के आसपास ही की गई है। जिससे भारतीय सेनाएं अलर्ट पर हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!