देश

भारतीय एयर डिफेंस ने जम्मू में मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन और 8 मिसाइलें, पठानकोट एयरबेस पर भी ड्रोन और मिसाइल अटैक नाकाम

पाकिस्तान ने रात के वक्त जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए एक साथ 8 मिसाइलें दागीं। लेकिन इन्हें पूरी तरह नाकाम कर दिया गया।

Image

पाकिस्तान का हमला नाकाम किया गया

Indian Air Defence Neutralises Drone in Jammu: भारतीय एयर डिफेंस ने जम्मू में पाकिस्तान की हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू में ड्रोन और मिसाइल अटैक किया गया, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने इन्हें मार गिराया। वहीं, अखनूर में सायरन की आवाज सुनाई दी है। इसके अलावा पठानकोट एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल अटैक भी विफल कर दिया गया। इससे पहले आज लाहौर में बम धमाके भी हुए। इससे बिफरे पाकिस्तान ने रात में जम्मू पर कहर मचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा।

रक्षा मंत्रालय का आया बयान

वहीं, रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया। लेकिन इन खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पाकिस्तान ने दागीं 8 मिसाइलें

पाकिस्तान ने जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए एक साथ 8 मिसाइलें दागीं। भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, एक भी निशाना कामयाब नहीं रहा। वही, जम्मू में पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया है। सांबा में भी ब्लैकआउट घोषित किया गया है और इलाका पूरी तरह अंधेरे में डूब गया है।

पाकिस्तान का हमला नाकाम रहा और भारत की एयर डिफेंस दीवार ने फिर अपनी ताकत दिखाई है। पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही हैं।

भारत ने एलओसी पर पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर साबित कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अभी उसे आगे भी अंजाम भुगतना होगा। भारतीय सुरक्षाबल पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर रहे हैं। जम्मू के कई इलाकों में पूरी तरह ब्लैक-आउट कर दिया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article