भारत एक रोटी कम खाएगा, लेकिन कभी भी बल प्रयोग के आगे नहीं झुकेगा: ट्रंप की टिप्पणी पर बोले कांग्रेस नेता

Congress on Donald Trump: मनीष तिवारी ने कहा कि मुद्दा टैरिफ का नहीं, बल्कि 'आत्म-सम्मान और गरिमा' का है। भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा चाहे एक रोटी कम खानी पड़े।

Manish Tewari on Donald Trump: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी, 'रूस और भारत को सबसे गहरे और अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुद्दा टैरिफ का नहीं, बल्कि 'आत्म-सम्मान और गरिमा' का है।

manish tewari

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Photo-PTI)

ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ भारत के पिछले संघर्षों और वैसी स्थिति के बीच तुलना करते हुए, कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि भारत बलिदान तो देगा, लेकिन 'बल' के आगे कभी नहीं झुकेगा।

End of Feed