IND Vs PAK: '26 भारतीयों की जान ज्यादा कीमती या पैसा?', भारत बनाम पाक मैच को लेकर BJP पर भड़के ओवैसी

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच से पहले विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से मैच रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान निर्दोष भारतीयों की हत्या करता है और भाजपा पैसों के लिए क्रिकेट खेल रही है। वहीं, उद्धव ठाकरे व शिवसेना (UBT) ने पूछा कि जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो खून और क्रिकेट कैसे साथ चल सकते हैं। उन्होंने मैच को "पैसों का खेल" और "देशद्रोही" बताया।

Ind VS Pak: एशिया कप में आज (रविवार) भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। मैच से पहले ही इस मामले पर खूब राजनीति हो रही है। शिवसेना UBT सहित कई विपक्षी दलों ने इस मैच की खिलाफत की है। वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि यह मैच रद्द की जाए। उन्होंने कहा कि मैं असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बंद करने की ताकत नहीं है? ये वही पाकिस्तान है, जिसने पहलगाम में हमारे 26 निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी थी।

india vs pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले पर ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: PTI)

ओवैसी ने आगे बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आप अभी भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर आपकी अपनी बेटी मर जाती, और उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी होती, तो क्या आप तब भी क्रिकेट खेलते? ओवैसी ने कहा कि रविवार को एक क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इससे कितना पैसा आएगा? 600 या 700 करोड़?

End of Feed