India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही चर्चाओं पर विदेश मंत्रालय (MEA) का बयान सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच दोस्ताना संबंध हैं और उन्होंने हमेशा कूटनीतियों नियमों के हिसाब से एक-दूसरे का सम्मान किया है। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश काफी समय से एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (फाइल फोटो साभार: AP)
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों देशों ने पिछले साल 13 फरवरी से ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू की थी। तब से अब तक कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के लिए संतुलित और फायदेमंद ट्रेड डील तक पहुंचना है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील
उन्होंने बताया कि कई मौकों पर हम डील के बेहद करीब थे, लेकिन मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स और टिप्पणियां सही नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अभी भी अमेरिका के साथ एक म्यूचुअली बेनिफिशियल ट्रेड डील करने के इच्छुक हैं और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की उम्मीद करते हैं।
जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच साल 2025 में अब तक 8 बार फोन पर बात हो चुकी है जिसमें व्यापक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई...
MEA ने क्या कुछ कहा?
अमेरिका कांग्रेस द्वारा भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने वाला बिल पेश करने से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने कहा, ''हमें इस बिल की जानकारी है, और हम इस पर हो रहे डेवलपमेंट्स पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हम एनर्जी सोर्स को लेकर हमारे अप्रोच से वाकिफ हैं। इस संबंध में हमारा अप्रोच ग्लोबल मार्केट की स्थिति और अपने लोगों को अलग-अलग सोर्स से एनर्जी उपलब्ध कराने की हमारी ज़रूरत पर निर्भर करता है ताकि उनकी एनर्जी सिक्योरिटी की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके..."
