पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारत-यूके के बीच महाडील, जानिए किस तरह FTA से दोनों देशों को होगा फायदा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के रूप में भारत और ब्रिटेन ने दोहरे योगदान कन्वेंशन के साथ-साथ एक महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

India, UK Conclude Historic FTA Deal: पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के बीच भारत और ब्रिटेन ने मंगलवार को दोहरे योगदान कन्वेंशन के साथ-साथ एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक मील का पत्थर दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर के बीच फोन पर बातचीत के बाद घोषित यह व्यापार समझौता यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद ब्रिटेन द्वारा किया गया सबसे बड़ा व्यापार समझौता है।

India UK deal

भारत-यूके के बीच एफटीए डील पूरी (फाइल फोटो)

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक समझौता

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के रूप में भारत और ब्रिटेन ने दोहरे योगदान कन्वेंशन के साथ-साथ एक महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। ये ऐतिहासिक समझौते हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेंगे और हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा देंगे।

End of Feed