कतर में नौसेना के 8 अधिकारियों को बचाने के लिए गुपचुप प्रयास शुरू, कई विकल्पों का इस्तेमाल कर सकता है भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 07:23 AM IST

Qatar Indian Navy: जिन संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है उनमें फैसले के खिलाफ अपील दायर करना या दोषी कैदियों के स्थानांतरण के लिए 2015 में भारत और कतर द्वारा हस्ताक्षरित समझौते का उपयोग करना है ताकि वे अपने गृह देश में अपनी सजा पूरी कर सकें। पता चला है कि भारत को कतर की अदालत के फैसले की प्रति अभी तक नहीं मिली है।

Qatar Indian Navy: कतर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय सक्रिय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस फैसले के खिलाफ और मुद्दे का समाधान खोजने के लिए गुपचुप प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि भारत फैसले के खिलाफ अदालत में अपील करने समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है।

MEA

विदेश मंत्रालय

सूत्रों ने कहा कि मुद्दे का समाधान खोजने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पता चला है कि भारत को कतर की अदालत के फैसले की प्रति अभी तक नहीं मिली है। हालांकि, अदालत के फैसले पर न ही कतर और न ही भारतीय अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई टिप्पणी की गई है।

End of Feed