देश

अमेरिका की अगुवाई वाले ‘पैक्स सिलिका' में आज शामिल होगा भारत, खनिजों-AI आपूर्ति से जुड़ा है यह गठबंधन

यह कदम दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रिश्तों में तनाव के बाद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई अन्य पहलों पर आगे बढ़ने की कोशिशों के बीच आया है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि भारत शुक्रवार को ’पैक्स सिलिका’ पहल में आधिकारिक रूप से शामिल हो सकता है।

Image

'पैक्स सिलिका' में शामिल होगा भारत।

Photo : ANI

Pax Silica : अमेरिका नीत रणनीतिक गठबंधन ’पैक्स सिलिका’ में भारत के आधिकारिक तौर पर शामिल होने की उम्मीद है। इसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए एक मजबूत आपूर्ति शृंखला बनाना है। यह कदम दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रिश्तों में तनाव के बाद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई अन्य पहलों पर आगे बढ़ने की कोशिशों के बीच आया है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि भारत शुक्रवार को ’पैक्स सिलिका’ पहल में आधिकारिक रूप से शामिल हो सकता है।

दिसंबर में शुरू हुई यह पहल

यह पहल महत्वपूर्ण खनिजों और एआई के लिए सुरक्षित, मजबूत तथा नवाचार आधारित आपूर्ति शृंखला बनाने के लिए दिसंबर में शुरू की गई थी। पैक्स सिलिका सम्मेलन 12 दिसंबर को वाशिंगटन में हुआ था, जहां साझेदार देशों ने पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने पिछले महीने नई दिल्ली को रणनीतिक गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की घोषणा की।

चीन पर निर्भरता कम करना मकसद

'पैक्स सिलिका' पहल की शुरुआत दिसंबर 2025 में वाशिंगटन में हुी। यह अमेरिका की अगुवाई वाली एक बहु-पक्षीय पहल है। इसका मकसद सेमीकंडक्टर, AI टेक्नोलॉजी और जरूरी मिनरल के लिए एक सुरक्षित, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना है। इसका मकसद टेक्नोलॉजी सेक्टर में स्थिरता पक्का करने के लिए 'भरोसेमंद' पार्टनर जिसमें US, जापान, साउथ कोरिया और दूसरे शामिल हैं। इन देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर चीन पर निर्भरता कम करना है।

पूरे AI टेक्नोलॉजी स्टैक को सुरक्षित करना लक्ष्य

इस गठबंधन का उद्देश्य मिनरल निकालने से लेकर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स तक, पूरे AI टेक्नोलॉजी स्टैक को सुरक्षित करना है। इसमें मुख्य हिस्सा लेने वालों में अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया और UAE शामिल हैं। इसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और AI और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक स्ट्रेटेजिक, हाई-ट्रस्ट ग्रुप के तौर पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती