मायोट में चक्रवात चिडो ने बरपाया कहर, सैकड़ों की मौत! फ्रांस को हरसंभव सहायता देने को भारत तैयार

Cyclone Chido: फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात चिडो ने भयंकर तबाही मचाई है। शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि अबतक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मायोत में चिडो चक्रवात से हुई तबाही पर दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत फ्रांस के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

Cyclone Chido: फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात चिडो ने भयंकर तबाही मचाई है। शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि अबतक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और संख्या बढ़कर हजारों में भी पहुंच सकता है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात चिडो से हुई तबाही पर दुख जताते हुई हरसंभव सहायता मुहैया कराने की बात कही है।

Mayotte Cyclone Chido

चक्रवात चिडो

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत फ्रांस के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि मायोत में चक्रवात चिडो से हुई तबाही से गहरा दुख हुआ। मेरे प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में फ्रांस इस त्रासदी को मजबूती और संकल्प के साथ पार कर लेगा।

End of Feed