देश

PAK के खिलाफ एक और एक्शन, भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस, नहीं उड़ेंगे पाकिस्तानी विमान

India shuts its airspace for Pakistani airlines: पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी।

Image

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत का हवाई क्षेत्र बंद।

India shuts its airspace for Pakistani airlines: पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई, 2025 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान विमान कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है। किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

किसी भी तरह के विमान उड़ान नहीं भर पाएंगे

जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अपना वायु क्षेत्र बंद कर रहा है। इस दौरान पाकिस्तान में पंजीकृत, वहां से उड़ान भरने वाली, ठेके पर लिए गए विमान, एयर लाइन और सैन्य विमानों को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। पाकिस्तानी विमानों के उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए भारत की ओर से NOTAM जारी किया है। इसके बाद पाकिस्तानी विमान श्रीलंका और चीन होकर आगे की अपनी उड़ान भरेंगे।

NOTAM का मतलब -नोटिस टू एयरमेन

NOTAM का मतलब होता है -नोटिस टू एयरमेन। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान से जुड़े सभी तरह के विमान भारत के एयरस्पेस में दाखिल नहीं होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई की आशंका में पाकिस्तानी विमान पहले से ही भारतीय एयरस्पेस से दूरी बनाकर उड़ान भर रहे हैं। पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत ने अब आधिकारिक रूप से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

चीन-श्रीलंका के एयरस्पेस का करना होगा इस्तेमाल

कुआलालंपुर, इंडोनेशिया, मलेशिया सहित दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के लिए पाकिस्तानी विमानों को अब चीन अथवा श्रीलंका होकर उड़ान भरनी होगी। ऐसा होने पर उनकी उड़ान लागत काफी बढ़ जाएगी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बढ़ी हुई लागत और यात्रा के अधिक समय लगने के कारण कुछ यात्री पाकिस्तानी एयरलाइंस से यात्रा करने से कतरा सकते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान पहले ही अपना हवाई क्षेत्र बंद कर चुका है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article