शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत का रुख बरकरार, कहा- तय प्रक्रिया के तहत हो रहा अनुरोध पर विचार

भारत ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर अपना रुख एक बार फिर साफ करते हुए कहा है कि बांग्लादेश के अनुरोध पर तय कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने हादी हत्याकांड की जांच को भी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बताया है और कहा कि मामले में जांच अभी जारी है।

Sheikh Hasina Extradition: भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण से जुड़े अनुरोध पर निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार विचार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में भारत का रुख पहले की तरह ही कायम है और संबंधित प्रक्रिया नियमों के तहत आगे बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान शेख हसीना के प्रत्यर्पण और बांग्लादेशी कार्यकर्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या से जुड़े मामलों पर भारत की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि हादी हत्याकांड से संबंधित जांच फिलहाल जारी है और यह एक कानूनी मामला है।

Bangladesh Former PM Sheikh Hasina

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना

भारत अपना रुख स्पष्ट कर चुका है

जायसवाल ने कहा कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर भारत पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने दोहराया कि बांग्लादेश की ओर से प्राप्त अनुरोध को भारत अपनी स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार देख रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच शेख हसीना के प्रत्यर्पण, शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों को भारत से वापस भेजने समेत द्विपक्षीय हितों से जुड़े कई विषयों पर बातचीत हुई।

End of Feed