'भारत 1000 नए विमान खरीदने को तैयार', पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान; देश में विमानों की भारी कमी दूर करने की तैयारी

पीयूष गोयल ने मिस्र में दो दिवसीय यात्रा के दौरान स्पष्ट किया कि भारत की कुल आवश्यकता 2,000 से अधिक विमानों की है। देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है, जिसके मुकाबले एयरलाइंस के पास विमानों की संख्या कम पड़ रही है।

Piyush Goyal: भारत का एविएशन सेक्टर इस समय एक नए दौर से गुजर रहा है। देश में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या और विमानों की भारी किल्लत को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में ऐलान किया है कि भारत 1,000 और नए कमर्शियल विमान खरीदने के लिए तैयार है।

piyush goyal

पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान

क्यों पड़ी इतने विमानों की जरूरत?

पीयूष गोयल ने मिस्र में दो दिवसीय यात्रा के दौरान स्पष्ट किया कि भारत की कुल आवश्यकता 2,000 से अधिक विमानों की है। देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है, जिसके मुकाबले एयरलाइंस के पास विमानों की संख्या कम पड़ रही है। गोयल ने बताया कि भारतीय एयरलाइंस पहले ही 1,200 से अधिक विमानों के ऑर्डर दे चुकी हैं। इसके बावजूद देश की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए 1,000 और विमानों की तुरंत जरूरत है। सरकार एयरबस (Airbus) और बोइंग (Boeing) जैसी दिग्गज विमान निर्माता कंपनियों के संपर्क में है ताकि विमानों की डिलीवरी तेजी से की जा सके।

End of Feed