होर्मुज में भारतीय की मौत के बाद नई दिल्ली सख्त;कहा- सुरक्षित और निर्बाध नौवहन जरूरी, ट्रंप के 20% फीस वसूलने वाले बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य पर नौसैनिक नाकाबंदी और 20 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क लगाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से हालात बिगड़ गए हैं। दो तेल टैंकरों एमटी अल बहियाह और एमटी मोम्बासा पर हुए ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत और 10 अन्य भारतीयों के घायल होने के बाद भारत सरकार ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के उप मिशन प्रमुख (डीसीएम) को तलब कर सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Foreign Ministry spokesperson Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तेल टैंकर एमटी अल बहियाह और एमटी मोम्बासा पर उस समय हमला किया गया, जब वे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे। दोनों जहाजों पर कुल 46 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 30 भारतीय नाविक शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि एमटी अल बहियाह पर मौजूद 12 भारतीयों में से एक की मौत हुई है और एक अन्य घायल हुआ है। वहीं एमटी मोम्बासा पर सवार 18 भारतीयों में से नौ घायल हुए हैं,जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed