देश

जम्मू-कश्मीर में धमाकों के बाद ब्लैकआउट, बॉर्डर के राज्यों में अलर्ट; कई शहरों में छाया अंधेरा

पाकिस्तान ने तत्काल संघर्ष विराम के बाद दोबारा भारत के बॉर्डर क्षेत्र में दोबारा सीजफायर का उल्लंघन करते हुए ड्रोन अटैक करने शुरू कर दिये हैं। लिहाजा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और जैसलमेर में पूर्णतया ब्लैकआउट कर दिया गया है।

Image

ब्लैकआउट

पंजाबभारत और पाकिस्तान के तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद रात 9 बजे के आसपास पाकिस्तान ने बॉर्डर एरिया में दोबारा फायरिंग और ड्रोन दागने शुरू कर दिये हैं। खासकर, जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में तेज धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद पूर्णतया ब्लैकआउट कर दिया है। सिर्फ, कश्मीर नहीं, बल्कि, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में हमलों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। लिहाजा, तुरंत ब्लैकआउट करते हुए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका, लाल धारियाँ दिखीं और धमाके सुनाई दिए।

राजस्थान के इन जिलों में ब्लैकआउट

ताजा जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर शहर में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। गंगानगर में जिला प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर शनिवार रात नौ बजकर 18 मिनट पर जारी एक सूचना में बताया गया, “रेड अलर्ट’ की सूचना है, इसलिए आमजन से अपील है कि जिला प्रशासन व जिला पुलिस के निर्देशों की पालना कर पूर्ण सहयोग करें। शहर में बिजली बंद कर दी गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। इससे पहले बाड़मेर में प्रशासन ने आठ बजकर 40 मिनट पर ‘हवाई हमले का अलर्ट’ जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से ‘ब्लैकआउट’ की घोषणा की।

पंजाब में भी ब्लैकआउट

इधर, पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, बठिंडा, होशियारपुर, चंडीगढ़ और मोगा में भी धमकों के बाद ब्लैकआउट कर दिया गया है। अमृतसर में पूरी स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई हैं। अमृतसर के जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि ब्लैकआउट के लिए तैयार रहें। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रिय नागरिकों, चूंकि संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें हैं, इसलिए हम आज अलर्ट पर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर हम ब्लैकआउट का पालन करेंगे। मैं सभी को सलाह देता हूं कि जरूरत पड़ने पर ब्लैकआउट लागू होने के लिए तैयार रहें और घर के अंदर रहें। कृपया पटाखे न फोड़े। हमने यह अभ्यास कई बार किया है, इसलिए कृपया घबराएं नहीं।

गुजरात के कच्छ में भी ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से शहरी क्षेत्र में लाइटें बंद कर ब्लैकआउट कर दिया है। लोगों से सतर्क और घरों के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है। कहा जा रहा है कि नादिया में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराये हैं।

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर, रियासी, कटरा, कठुआ और उधमपुर में ब्लैकआउट के बीच विस्फोटों की आवाज़ सुनी जा सकती हैं, जिसकी वजह से अंधेरा कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि श्रीनगर के मध्य में वायु रक्षा इकाइयां अभी-अभी खुली हैं। सेना के जवान पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में रोक रहे हैं। प्रभावित जिलों में श्रीनगर, कठुआ ब्लैकआउट कर दिया गया है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को युद्धविराम हुआ था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है, लेकिन महज चार घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू की। साथ ही कई शहरों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article