Ceasefire Violation at LoC: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद और बढ़ते तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के डाइरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच मंगलवार को हॉट लाइन पर बातचीत हुई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस बातचीत में भारत ने पाकिस्तान के साथ अकारण सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा उठाया और उसे चेतावनी दी। भारत ने चेताया कि बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर गोलीबारी न करे।
भारत और पाकिस्तान के बीच हुई डीजीएमओ स्तर की बातचीत।
भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब
रक्षा सूत्रों ने कहा कि एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अकारण हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है। 27-28 अप्रैल को कुपवाड़ा और पुंछ जिलो में सीजफायर उल्लंघन का तुरंत जवाब दिया। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा दोनों जगहों पर गोलीबारी कर रहा है। इससे सीमा के समीप रहने वाले ग्रामीण डरे हुए हैं। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं, जिसमें वीजा रद्द करना और प्रमुख सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है।
