देश

बढ़ते तनाव के बीच हॉट लाइन पर DGMO स्तर पर हुई बात, बिना उकसावे गोलीबारी पर भारत ने पाक को चेताया

Ceasefire Violation: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद और बढ़ते तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के डाइरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच मंगलवार को हॉट लाइन पर बातचीत हुई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस बातचीत में भारत ने पाकिस्तान के साथ अकारण सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा उठाया।

Image

भारत और पाकिस्तान के बीच हुई डीजीएमओ स्तर की बातचीत।

Ceasefire Violation at LoC: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद और बढ़ते तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के डाइरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच मंगलवार को हॉट लाइन पर बातचीत हुई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस बातचीत में भारत ने पाकिस्तान के साथ अकारण सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा उठाया और उसे चेतावनी दी। भारत ने चेताया कि बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर गोलीबारी न करे।

भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

रक्षा सूत्रों ने कहा कि एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अकारण हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है। 27-28 अप्रैल को कुपवाड़ा और पुंछ जिलो में सीजफायर उल्लंघन का तुरंत जवाब दिया। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा दोनों जगहों पर गोलीबारी कर रहा है। इससे सीमा के समीप रहने वाले ग्रामीण डरे हुए हैं। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं, जिसमें वीजा रद्द करना और प्रमुख सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article