LIVE

India-Pakistan Conflict: पाकिस्तान ने 36 जगहों पर भेजे 300-400 ड्रोन, भारत ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन मार गिराए...सेना ने दिया अपडेट

अमित कुमार मंडलUpdated May 9, 2025, 18:16 IST
India-Pakistan Conflict: पाकिस्तान ने 36 जगहों पर भेजे 300-400 ड्रोन, भारत ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन मार गिराए...सेना ने दिया अपडेट

India-Pakistan Conflict: पाकिस्तान ने 36 जगहों पर भेजे 300-400 ड्रोन, भारत ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन मार गिराए...सेना ने दिया अपडेट

  • आतंकी संगठनों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने हमले की नाकाम कोशिश की
  • रात के दौरान जम्मू, राजस्थान, पंजाब, गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए
  • भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमले नाकाम किए, पाकिस्तान के दो लड़ाकू जेट विमान मार गिराए
  • अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की

MAY 09, 2025 18:10 IST

पाकिस्तान ने गुरुद्वारा पर हमला किया

विक्रम मिसरी ने कहा, कल रात भी पाकिस्तान की कायरता पूर्ण गतिविधियों से अभी आपको अवगत कराया गया है। पाकिस्तान ने गुरुद्वारा पर हमला किया और उसमें कई जानें गई हैं।
ये जो हमले हुए, कल भारतीय सैन्य ने इनका जवाब दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि उसके कई धार्मिक स्थलों को निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन पुंछ में उसने गुरुद्वारा को निशाना बनाया।
करतारपुर साहिब पर सर्विसेज अभी सस्पेंडेड है आगे की जानकारी से आप को अपडेट करेंगे। IMF मीटिंग को लेकर सवाल पर कहा कि हम अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वाटर बहावलपुर में है।
MAY 09, 2025 17:55 IST

भारतीय ड्रोन ने पाकिस्तान के एक एयर डिफेंस रडार को नष्ट कर दिया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, पाकिस्तान के हमले के जवाब में भारत ने चार पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया। इन में से एक ड्रोन ने एक वायु रक्षा (एयर डिफेंस) रडार को नष्ट कर दिया।
MAY 09, 2025 18:26 IST

पाकिस्तान सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहता है- विक्रम मिसरी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान अपने नागरिक विमानों को ढाल के लिए रूप में इस्तेमाल कर रहा है। नागरिकों विमानों के लिए पाक ने एयरोस्पेस बंद नहीं किया है। पाकिस्तान धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। उसने सीमा पर गुरुद्वारे पर हमला किया है। पाकिस्तान सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहता है। पाक में गुरुद्वारे पर हमले की खबर झूठी है और उसने ये झूठ फैलाया है। इसके अलावा पाक सेना आम नागरिकों को निशाना बना रही है। हमले को लेकर पाकिस्तान पूरी दुनिया से झूठ बोल रहा है।
MAY 09, 2025 17:54 IST

भटिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश हुई

एक पाकिस्तानी सशस्त्र मानवरहित हवाई वाहन को भटिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था, लेकिन प्रयास विफल कर दिया गया: भारतीय सेना।
MAY 09, 2025 17:55 IST

पाकिस्तान ने भारतीय वायु क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 8-9 मई की मध्यरात्रि को पाक सेना ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय वायु क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ करने का प्रयास किया गया, जिसे नाकाम किया गया। इसका मकसद खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था। जांच में पता चला है कि ये ड्रोन तुर्किए के थे। इसके अलावा पाकिस्तानी ने LOC पर भारी कैलिबर से हमला किया।
MAY 09, 2025 17:58 IST

पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान हुआ

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई ड्रोन को मार गिराया। पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान हुआ है। हमारे सशस्त्र बलों ने उन्नत प्रणालियों का इस्तेमाल करते हुए कई पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
MAY 09, 2025 18:03 IST

सेना ने कहा, पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन इस्तेमाल किए

सेना ने कहा, पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया। 36 जगहों पर 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन इस्तेमाल किए। पाकिस्तान ने एलओसी पर भारी गोलीबारी की जिसमें कुछ जवान हताहत हुए। पाकिस्तान अपने नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
MAY 09, 2025 16:38 IST

पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार

एक अधिकारी ने बताया कि रात्रिकालीन चौकसी बढ़ा दी गई है। हम हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी क्षेत्र के विशेष आयुक्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपने पुलिस उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा, सभी पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की सक्रियता से निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। कई जगह बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान भी शुरू किया है।
MAY 09, 2025 16:38 IST

दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी भवनों, सीवेज उपचार संयंत्रों, जल उपचार संयंत्रों, अदालतों और विदेशी दूतावासों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाजार, रेलवे स्टेशन, मॉल, पार्क और मेट्रो स्टेशन सहित अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी है। बढ़ते तनाव के बीच गुरुतिवार रात दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं।
MAY 09, 2025 16:38 IST

भारत ने किए पाकिस्तान के हमले नाकाम

शाह के साथ बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक शामिल हुए।
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई स्थानों पर बुधवार को हमले किए। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारतीय सैन्य स्थलों पर हमले के प्रयास किए जिन्हें भारतीय सशस्त्र बलों ने विफल कर दिया। इस घटनाक्रम के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
MAY 09, 2025 16:37 IST

देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

सूत्रों ने बताया कि शाह ने भारत एवं पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के अलावा देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों का भी जायजा लिया। सीमा सुरक्षा बल भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा करता है तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश के हवाई अड्डों, मेट्रो नेटवर्क और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है।
MAY 09, 2025 16:37 IST

अमित शाह ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा की

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। इससे कुछ ही घंटों पहले सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है।

संबंधित खबरें