पीएम मोदी और UAE के पूर्व प्रधानमंत्री के बीच हुई बैठक, भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप कॉरिडोर पर की गई चर्चा; जानें क्या रहा खास

India Middle East Europe Corridor: भारत मध्य पूर्व यूरोप कॉरिडोर से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है। जिसके तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के बीच हुई बैठक में भारत मध्य पूर्व यूरोप कॉरिडोर पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने साझा की है।

PM Modi Meets UAE deputy PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ अपनी बैठक के दौरान क्षेत्रीय संपर्क और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर (आईएमईसी) के कार्यान्वयन पर जोर दिया है।

PM Modi Meets UAE deputy PM

पीएम मोदी ने यूएई के उप प्रधानमंत्री संग की बैठक

पीएम मोदी और यूएई के उप प्रधानमंत्री के बीच क्या बातचीत हुई?

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, गुरुवार को बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। पीएम मोदी ने सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा सहित लगातार उच्च स्तरीय यात्राओं और आदान-प्रदान पर संतोष व्यक्त किया, जिसने द्विपक्षीय संबंधों में पीढ़ीगत निरंतरता को चिह्नित किया।

End of Feed