AI को लेकर क्या है भारत का प्लान? G20 की बैठक में पीएम मोदी ने बताई ये 6 जरूरी बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 10:43 AM IST

PM Narendra Modi in G20 Meet: जी20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्रांति में भारत की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए भारत एक आदर्श परीक्षण प्रयोगशाला है। जो समाधान भारत में सफल होता है उसे दुनिया में कहीं भी आसानी से लागू किया जा सकता है।

PM Modi in G20 Meet: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत के डिजिटल परिवर्तन से जुड़ी कई अहम बातों का जिक्र किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान को लेकर कहा कि भारत में 85 करोड़ से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद ले रहे हैं। मोदी ने अपने संबोधन में क्या-क्या कहा, नीचे पढ़िए।

PM Modi, AI, G20

पीएम मोदी ने G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित किया।

पीएम मोदी के संबोधन की 6 अहम बातें

बेंगलुरु में जी20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक में नरेंद्र मोदी ने भारत की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हर महीने, हमारी त्वरित भुगतान प्रणाली, यूपीआई पर लगभग 10 अरब लेनदेन होते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए भारत एक आदर्श परीक्षण प्रयोगशाला है। जो समाधान भारत में सफल होता है उसे दुनिया में कहीं भी आसानी से लागू किया जा सकता है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 6 अहम बातें कही।

End of Feed