Jammu-Kashmir में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 18 जवान थे सवार; 5 शहीद

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में 18 जवानों के सवार थे, जिनमें से 5 जनाव शहीद हो गए और 9 बुरी तरह घायल हैं।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां जिले की मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया है। वैन में 18 जवान सवार होने की सूचना है, जिनमें से 5 जवान शहीद हो गए और 9 बुरी तरह घायल हैं। हादसा पूंछ जिले के लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास की है। जवान लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे। आर्मी ने जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के हैं।

Jammu-Kashmir में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 18 जवान थे सवार; 5 शहीद

यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई, जब सेना का एक वाहन जिले के बनोई जा रहा था। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने पांच शव बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वाहन करीब 300-350 फुट गहरी खाई में गिर गया। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार और ध्रुव कमान के अधिकारियों ने पांच बहादुर सैन्यकर्मियों की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

End of Feed