देश

दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, ग्रैप-4 के हटाए गए प्रतिबंध

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच मंगलवार को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंधों को हटा दिया। वहीं, दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को बादल छाए रहे और शाम होते-होते बूंदाबांदी भी हुई।

Image

दिल्ली प्रदूषण

Photo : iStock

Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच मंगलवार को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंधों को हटा दिया। दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में मंगलवार को गिरावट देखी गई और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम चार बजे 369 रहा।

ग्रैप प्रतिबंधों को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि सुबह से दिल्ली का एक्यूआई लगातार सुधर रहा है। शाम बजे एक्यूआई 364 था, जो ग्रैप-4 को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई सीमा से 36 अंक कम है। हालांकि, आयोग ने कहा कि वायु गुणवत्ता को और खराब होने से बचाने के लिए चरण ग्रैप- 1, 2 और 3 के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे।

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को बादल छाए रहे और शाम होते-होते बूंदाबांदी भी हुई। इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई तथा अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमानों के अनुसार, अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता की स्थिति में और सुधार होने की संभावना है।

ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंधों में सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक, दिल्ली में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश रोकना और कक्षा 10 और 12 को छोड़कर स्कूल की कक्षाओं को हाइब्रिड (भौतिक और डिजिटल) माध्यम में अनिवार्य रूप से संचालित करना शामिल है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article