देश

पाकिस्तान को लगानी पड़ी सीजफायर की गुहार, भारत की हुई साफ जीत...वॉर हिस्टोरियन टॉम कूपर की खरी-खरी

टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बातचीत करते हुए टॉम कूपर ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को विफल कर दिया।

Image

टॉम कूपर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत की एकतरफा जीत हुई

Tom Cooper On India-Pak Conflict: ऑस्ट्रियाई सैन्य इतिहासकार टॉम कूपर ने टाइम्स नाउ को बताया कि हालिया भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष में भारत को स्पष्ट बढ़त हासिल थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह मानते हुए अपनी हार स्वीकार कर ली है, कि वह संघर्ष को और नहीं बढ़ा सकता। पाकिस्तान ने ही भारत से युद्धविराम की अपील की। टॉम कूपर की ओर से रखे गए तथ्यों से साफ हो गया कि भारत, पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी रहा और उसने साफ जीत हासिल की।

टॉम कूपर बोले, पाकिस्तानी प्रतिरोध रहा विफल

टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बातचीत करते हुए टॉम कूपर ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर किए गए सटीक और समन्वित हमलों ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिरोध पूरी तरह विफल हो गया और उसका एयर डिफेंस सिस्टम भी नाकाम रहा। यही वह वजह रही जिसने पाकिस्तान को आखिरकार सीजफायर की मांग करने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि टॉम कूपर विश्व प्रसिद्ध सैन्य इतिहासकार हैं, जिन्होंने अब तक 560 किताबें सह-लेखक के रूप में लिखी हैं।

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत का वार

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए गए थे। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के आठ सैन्य बेस को भी भारी नुकसान पहुंचा। भारत के तेवर देख पाकिस्तान ने सीजफायर की गुहार लगाई थी जिसके बाद संघर्ष बंद हुआ और सीमा पर शांति बहाल हुई।

पीएम मोदी ने पाक को दिखाई 'लक्ष्मण रेखा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आदमपुर वायुसेना अड्डे से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली के साथ पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। पीएम ने कहा था- न सिर्फ आप भारत के किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहे, बल्कि अगर तुम्हारी धरती से आतंकवाद जारी रहा अंजाम भुगतना होगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सशस्त्र बलों को दिए अपने पहले भाषण में पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा एकदम स्पष्ट है। अब फिर कोई आतंकी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा। पीएम मोदी ने चार दिवसीय संघर्ष में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए सेना की प्रशंसा की।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें