Waqf Act: भारत ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर उल-जलूल टिप्पणी करने वाले 'बदहाल' पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान को खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करने की नसीहत दी। भारतीय विदेश मंत्रालय का यह बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान द्वारा भारत के वक्फ संशोधन अधिनियम में बदलाव की निंदा करने के कुछ दिनों बाद आया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो साभार: @DrSJaishankar)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को निराधार बताते हुए उसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ''हम भारत की संसद द्वारा पारित वक्फ संशोधन अधिनियम पर पाकिस्तान द्वारा की गई 'मकसद से प्रेरित और निराधार' टिप्पणियों को खारिज करते हैं। पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।''
PAK को भारत का मुंहतोड़ जवाब
रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर ज्ञान न देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की बात आने पर पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करना चाहिए।
