चीन-पाकिस्तान के लिए बुरी खबर! भारत में बनेंगे 94 राफेल फाइटर जेट, फ्रांस के साथ होगी मेगा डील

Rafale Fighter Jet: भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की एक बड़ी रक्षा डील अंतिम चरण में पहुंच गई है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के फ्रांस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच बातचीत तेज हो गई है और भारत जल्द ही फ्रांस को औपचारिक लेटर ऑफ रिक्वेस्ट (LoR) सौंप सकता है। यह सौदा पूरी तरह सरकार-से-सरकार (Government-to-Government) आधार पर होगा, जिसमें किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं होगी।

Rafale Fighter Jet: भारतीय वायु सेना की युद्धक क्षमता को बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील जल्द मुहर लगने जा रही है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह तीन दिनों के फ्रांस दौरे पर हैं। यहां वे राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन समेत रक्षा उद्योग के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

rafale

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील जल्द मुहर लगने जा रही है। AI IMAGE

भारत जल्द ही 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद के लिए फ्रांस को औपचारिक लेटर ऑफ रिक्वेस्ट (LoR) सौंप सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा और जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत चल रही है।

End of Feed