Times Now Amazing Indians Awards 2023: भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक अनुराधा पाल ने कुछ इस तरह बांधा समां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 03:42 PM IST

Times Now Amazing Indians Awards 2023: अनुराधा पाल भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक हैं और साथ ही एक म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्हें इनसाक्लोपीडिया ब्रिटैनिका और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दुनिया की पहली प्रोफेशनल महिला तबला वादक का खिताब दिया है।

Times Now Amazing Indians Awards 2023: अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड 2023 कार्यक्रम की शुरुआत अनुराधा पाल के तबला वादन के साथ हुई। उनके साथ महिला टीम ने संगत करके समां बांध दिया। इस टीम ने कर्नाटक शैली की राग नटई और हिंदुस्तानी शैली की राग जोग में वादन पेश किया। इस दौरान अनुराधा पाल ने कहा कि इन दो रागों के जरिए आज हम गणेश जी को याद करें, ताकि ये कार्यक्रम बहुत सुंदर हो जाए।

India's first Tabla mastero Anuradha Pal

दुनिया और भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक अनुराधा पाल

कौन हैं अनुराधा पाल

अनुराधा पाल भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक हैं और साथ ही एक म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्हें इनसाक्लोपीडिया ब्रिटैनिका और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दुनिया की पहली प्रोफेशनल महिला तबला वादक का खिताब दिया है। उनकी कहानी साहस, समर्पण और रचनात्मकता को बयां करती है। उन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में ही संगीत की दुनिया में उपलब्धि हासिल कर पुरुषों के आधिपत्य को चुनौती दे डाली थी।

End of Feed