भारत को मिलेंगे घातक 31 प्रीडेटर ड्रोन, अमेरिका के साथ डील हुई सील, चीन की हेकड़ी पर लगेगी लगाम

प्रीडेटर ड्रोन खरीद पर भारत की अमेरिका के साथ डील पक्की हो गई है। अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के समझौते पर आज मुहर लग गई।

India-US Predator Drones Deal: प्रीडेटर ड्रोन खरीद पर भारत की अमेरिका के साथ डील पक्की हो गई है। अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के समझौते पर आज मुहर लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि भारत ने 31 प्रीडेटर लॉन्ग-एंड्योरेंस ड्रोन खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझौता कर लिया है। इनमें से भारतीय नौसेना को 15 सी गार्जियन ड्रोन मिलेंगे, जबकि भारतीय वायु सेना और सेना को 8-8 स्काई गार्जियन ड्रोन मिलेंगे।

Predator drones

31 प्रीडेटर ड्रोन पर डील पक्की

31 ड्रोन, 32000 करोड़ रुपये का सौदा

भारत और अमेरिका ने आज तीनों सेनाओं के लिए 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने और देश में उनके लिए रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल सुविधा स्थापित करने के लिए 32,000 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए। रक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने सौदों पर हस्ताक्षर किए। सरकार-से-सरकार समझौते के तहत हस्ताक्षरित इस सौदे में भारतीय सशस्त्र बलों को लंबी दूरी के 31 प्रीडेटर ड्रोन मिलेंगे जो बेहद शक्तिशाली हैं। इन्हें सेना, एयरफोर्स और नेवी में शामिल किया जाएगा।

End of Feed