''रूल ऑफ लॉ' को मानने वाले देश हैं भारत और फिनलैंड', पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच PM मोदी का शांति पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'भारत और फिनलैंड दोनों रूल ऑफ लॉ, संवाद एवं कूटनीति में भरोसा करने वाले देश हैं। हम दोनों मानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान केवल सैन्य रूप से नहीं हो सकता। चाहे यह यूक्रेन हो अथवा पश्चिम एशिया। हम शांति के प्रयासों और संर्घषों को खत्म कराने की दिशा में अपनी कोशिशें जारी रखेंगे।'

PM Modi speaks on West Asia conflict : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति का आह्वान किया है। दिल्ली में गुरुवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'भारत और फिनलैंड दोनों रूल ऑफ लॉ, संवाद एवं कूटनीति में भरोसा करने वाले देश हैं। हम दोनों मानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान केवल सैन्य रूप से नहीं हो सकता। चाहे यह यूक्रेन हो अथवा पश्चिम एशिया। हम शांति के प्रयासों और संर्घषों को खत्म कराने की दिशा में अपनी कोशिशें जारी रखेंगे।'

pm modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

अनिश्चितता के दौर से गुजर रही दुनिया-पीएम

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'आज दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। ऐसे वैश्विक माहौल में दुनिया की दो प्रमुख कूटनीतिक शक्तियां भारत और यूरोप अपने संबंधों के एक स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रही हैं। हमारा बढ़ता सहयोग वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई ताकत दे रहा है। 2026 की शुरुआत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर हुए। यह समझौता भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करेगा। डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढाँचा और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में भारत और फिनलैंड महत्वपूर्ण साझेदार हैं।'

End of Feed