India Airspace: भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर प्रतिबंध 24 मई तक बढ़ाया

India Airspace Closure For Pak:भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को 24 मई 2026 तक बढ़ा दिया है।

India Airspace Ban for Pakistan: भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगाए गए प्रतिबंध को मंगलवार को 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया।प्रतिबंध में इस नवीनतम विस्तार के साथ, पाकिस्तान के विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र बंद रहने की अवधि अब एक वर्ष से अधिक हो जाएगी। यह फैसला 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद पहली बार लागू किया गया था।

airspace

प्रतीकात्मक फोटो

बुधवार को जारी 'नोटिस टू एयरमेन' में कहा गया है कि भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइंस या ऑपरेटर द्वारा संचालित या स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों, सैन्य विमानों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

End of Feed