जब अटल जी ने कर लिया था मुझे तलब...फडणवीस ने सुनाया मॉडलिंग से जुड़ा वो दिलचस्प किस्सा

सीएम फडणवीस ने एक दिलचस्प किस्सा बयां किया कि किस तरह मॉडलिंग के चलते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें तलब किया था और वह इसे लेकर किस कदर आशंकित थे।

India Economic Conclave 2024: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बातचीत में सीएम फडणवीस ने एक दिलचस्प किस्सा बयां किया कि किस तरह मॉडलिंग के चलते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें तलब किया था और वह इसे लेकर बहुत आशंकित थे। लेकिन अटल जी ने जो किया वह बहुत मजेदार था।

Fadnavis at IEC 2024

देवेंद्र फडणवीस ने सुनाया पुराना किस्सा

मजाक-मजाक में की मॉडलिंग

देवेंद्र फडणवीस ने किस्सा सुनाते हुए कहा, मैंने मजाक-मजाक में मॉडलिंग की थी। मैं विधायक था और उस समय काउंटिंग में समय लगता था तो मेरे फोटोग्राफर दोस्त ने जो मॉडलिंग का काम करता था, उसने कहा कि तुम्हारी कुछ फोटो निकालनी है। मेरे पास भी समय था तो फोटो निकाल लिए। तीन-चार दिन बाद उसने कहा कि मैं ये सारे फोटो मॉडलिंग के लिए इस्तेमाल करने वाला हूं। उसने कहा कि मैंने एक ब्रांड के लिए ये सब किया है। मजे की बात ये हुई कि, चूंकि एक विधायक मॉडलिंग कर रहा था इसलिए नेशनल न्यूज बन गई। अटल जी ने वो न्यूज देख ली। उस समय अप्पा घटाटे हुए करते थे जो अटल जी के मित्र थे। उन्होंने अप्पा जी से कहा कि ये आपने नागपुर वाले हैं, कभी बुलाइए इन्हें। अप्पा जी ने मुझे बुलाया तो मैंने बहुत डरते हुए गया कि अटल जी क्या कहेंगे। मैंने सोचा कि अटल जी डाटेंगे कि ये क्या मूर्खता कर रहे हो। मैं गया तो उन्होंने जोर से मेरी पीठ पर मारा, आओ मॉर्डन एमएलए। फिर अटल जी ने मिठाई खिलाई और बहुत प्यार दिया।

End of Feed