Earthquake Today in India: बंगाल में आधी रात को हिली धरती, भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप?

Earthquake Today in India 31 May 2026: भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप? क्या दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी भूकंप आया है?

Earthquake Today in India 31 May 2026: भारत में आज कहां कहां आया भूकंप? देश में आज अभी तक दो राज्यों में भूकंप के झटके लगे हैं। National Center for Seismology के अनुसार पश्चिम बंगाल में आधी रात के बाद भूकंप आया है और मेघालय में सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। दोनों ही राज्यों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नुकसान की खबर नहीं है। वहीं दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में भूकंप नहीं आया है।

earthquake (2).

भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप

भारत में 31 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 31)

कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
मेघालय2.806:50:01 AM10 KMपश्चिम खासी हिल्स
पश्चिम बंगाल3.500:38:48 AM11 KMअलीपुरद्वार

दुनिया में 31 मई को कहां भूकंप आया? (May 31 Tremors Worldwide)

दुनिया के कई देशों में आज भूकंप आया है। United States Geological Survey (USGC) के अनुसार ताजिकिस्तान, अमेरिका, आइसलैंड, पापुआ न्यू गिनी, बारबाडोस में भूकंप आया है। बारबाडोस में आज का सबसे तेज भूकंप आया है, यहां आए भूकंप की तीव्रता 5.6 है। हालांकि अभी तक नुकसान को लेकर जानकारी नहीं आई है।

दुनिया में आज कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
आईसलैंड4.906:24:00 AM10 KMग्रिंडाविक
अमेरिका2.505:52:29 AM15 KMअलास्का
पापुआ न्यू गिनी5.004:15:51 AM68 KMलाये
बारबाडोस5.602:57:25 AM35 KMओइस्टिन्स
ताजिकिस्तान4.902:45:59 AM131 KMमुर्घोब

अमेरिका में रोज क्यों आता है भूकंप?

अमेरिका में रोजाना छोटे-बड़े भूकंप आने का मुख्य कारण इसकी भौगोलिक स्थिति और सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल है, विशेषकर देश के पश्चिमी हिस्से में। अमेरिका का पश्चिमी तट, जिसमें कैलिफोर्निया और अलास्का जैसे राज्य शामिल हैं, पैसिफिक 'रिंग ऑफ फायर' (Ring of Fire) पर स्थित है। यह दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय क्षेत्र है। कैलिफोर्निया में मौजूद 'सैन एंड्रियास फॉल्ट' (San Andreas Fault) एक ऐसी विशाल दरार है जहां पैसिफिक प्लेट और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट आपस में रगड़ खाते हुए विपरीत दिशाओं में आगे बढ़ती हैं। इन प्लेटों के निरंतर खिसकने और आपस में फंसने से जमीन के भीतर भारी दबाव और ऊर्जा जमा होती है, जो छोटे-छोटे झटकों के रूप में रोज बाहर निकलती रहती है।

End of Feed