लंदन में जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भारत सरकार सख्त, कहा-राजनयिक जिम्मेदारी पूरी तरह निभाए मेजबान देश

Security Breach of EAM Jaishankar: चैथम हाउस से विदेश मंत्री जब बाहर निकल रहे थे तभी एक प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर उनकी कार की तरफ दौड़ता हुआ आया और पुलिस अधिकारियों के सामने तिरंग को फाड़ दिया। हालांकि, इस प्रदर्शनकारी को पुलिसकर्मी पकड़कर दूसरी तरफ ले गए। भारत सरकार इस घटना को जयशंकर की सुरक्षा में चूक के रूप में ले रही है।

Security Breach of EAM Jaishankar: लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक पर भारत सरकार ने गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। सरकार ने खालिस्तानियों के इस हंगामे को 'उकसाने वाली कार्रवाई' बताया। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 'अलगाववादियों और चरमपंथियों के एक छोटे समूह द्वारा यह लोकतांत्रिक आजादी का गलत इस्तेमाल है।' साथ ही मंत्रालय ने कहा कि 'वह उम्मीद करता है कि मेजबान देश अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएगा।'

jaishankar london

घटना पर भारत सरकार ने जताया विरोध।

जयशंकर की कार की तरफ आया एक प्रदर्शनकारी

विदेश मंत्री ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिन के दौरे पर हैं। वह बुधवार को थिंक टैंक चैथम हाउस में एक सत्र को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान खालिस्तानी चरमपंथी बाहर लाउडस्पीकर और तिरंगे के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। चैथम हाउस से विदेश मंत्री जब बाहर निकल रहे थे तभी एक प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर उनकी कार की तरफ दौड़ता हुआ आया और पुलिस अधिकारियों के सामने तिरंग को फाड़ दिया। हालांकि, इस प्रदर्शनकारी को पुलिसकर्मी पकड़कर दूसरी तरफ ले गए। भारत सरकार इस घटना को जयशंकर की सुरक्षा में चूक के रूप में ले रही है।

End of Feed