देश

भारत ने की अफगानिस्तान पर पाक हवाई हमले की निंदा, कही ऐसी बात कि तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर गौर किया है, जिसमें कई कीमती जानें गईं।

Image

पाक सेना-तालिबान युद्ध

Photo : AP

India condemns Pak airstrikes- भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा की। भारत ने इसे लेकर पाकिस्तान का आईना दिखाते हुए कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराना इस्लामाबाद की पुरानी प्रथा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए, जिसका उद्देश्य कुछ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाना था।

निर्दोष नागरिकों पर हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर गौर किया है, जिसमें कई कीमती जानें गईं। हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराना पाकिस्तान की पुरानी प्रथा है। हमने इस संबंध में एक अफगान प्रवक्ता की प्रतिक्रिया भी नोट की है।

पाक आर्मी का तालिबान पर हमला

बता दें कि पाकिस्तान सेना ने सीमा पर तालिबान पर हमला किया था जिसमें महिलाओँ-बच्चों सहित लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद तालिबान ने भी पाक चौकियों पर हमला बोला और ये हमले लगातार जारी हैं। 31 दिसंबर को तालिबान से जुड़े तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित एक पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा करने का वीडियो जारी किया था।

टीटीपी को पाकिस्तान तालिबान भी कहते हैं। टीटीपी के सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने सोमवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबायली जिले बाजौर में चौकी पर कब्जा कर लिया। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस चौकी को खाली करवाया गया था और यहां से सुरक्षाकर्मियों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। चौकी खाली कराने की प्रक्रिया सिर्फ बाजौर तक ही सीमित नहीं थी बल्कि यह उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान जिलों में भी की गई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article