LAC पर भारत-चीन सैन्य बल मनाएंगे दिवाली, पेट्रोलिंग की शुरुआत का करेंगे आगाज

सेना के सूत्रों ने बताया कि सैनिकों के पीछे हटने के बाद सत्यापन का काम प्रगति पर है और स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के जरिये गश्त के तौर-तरीके तय किए जाएंगे।

भारत और चीन के ग्राउंड कमांडर सहित अन्य सैनिक गुरुवार यानी कल दिवाली के दिन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करने के लिए मिलेंगे। इसी के अतिरिक्त सीमा पर पेट्रोलिंग दिवाली के बाद यानी नवंबर की शुरुआत में शुरू होगी।

End of Feed