भारत-चीन के बीच बीजिंग में 33वीं बैठक, LAC सहित इन मुद्दों पर हुई बात; MEA का बयान आया सामने

India China Talks: भारत और चीन ने मंगलवार को भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति की व्यापक समीक्षा की। दोनों पक्षों ने सीमा पार सहयोग को शीघ्र बहाल करने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक 'सकारात्मक' और 'रचनात्मक' माहौल में हुई। बयान में कहा गया कि समग्र द्विपक्षीय संबंधों के सुचारू विकास के लिए सीमा पर शांति और सौहार्द्र महत्वपूर्ण है।

India China Talks: भारत और चीन ने मंगलवार को भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति की व्यापक समीक्षा की। दोनों पक्षों ने सीमा पार सहयोग को शीघ्र बहाल करने पर जोर दिया। इसमें सीमा पार नदियों और कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर सहयोग भी शामिल है। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 33वीं बैठक के दौरान यह विचार-विमर्श हुआ। बैठक का आयोजन बीजिंग में हुआ।

India China Talks

भारत चीन वार्ता

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांगलाल दास ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागरीय मामलों के विभाग के महानिदेशक हांग लियांग ने किया।

End of Feed