बिजनेस

Anti-Dumping Duty: भारत ने दिया चीन को झटका ! 4 प्रोडक्ट्स पर लगाई एंटी-डंपिंग ड्यूटी, आयात में आएगी कमी !

Anti-Dumping Duty on Chinese Products: भारत ने घरेलू कंपनियों को चीन से आने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिए पड़ोसी देश के चार उत्पादों पर डंपिंग-रोधी शुल्क (Anti-Dumping Duty) लगाया है। जिन प्रोडक्ट्स पर ये शुल्क लगाया गया है, उनमें वैक्यूम फ्लास्क और एल्युमीनियम फॉयल शामिल हैं।

Image

4 चाइनीज उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने दिया चीन को झटका
  • 4 प्रोडक्ट्स पर लगाया एंटी-डंपिंग शुल्क
  • आयात में कमी लाने के लिए उठाया कदम

Anti-Dumping Duty on Chinese Products: भारत ने घरेलू कंपनियों को चीन से आने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिए पड़ोसी देश के चार उत्पादों पर डंपिंग-रोधी शुल्क (Anti-Dumping Duty) लगाया है। जिन प्रोडक्ट्स पर ये शुल्क लगाया गया है, उनमें वैक्यूम फ्लास्क और एल्युमीनियम फॉयल शामिल हैं। डंपिंग-रोधी शुल्क एक ऐसा शुल्क होता है जो आयात होने वाली वस्तुओं पर तब लगाया जाता है जब यह पाया जाए कि वे वस्तुएं न्यूनतम मूल्य (Minimum Price) से कम पर बेची जा रही हैं, जिससे स्थानीय उद्योग को नुकसान होता है। स्थानीय उद्योग और कारोबारियों को बचाने के लिए ही सरकार ये शुल्क लगाती है ताकि आयात को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें -

भारत का चीन पर प्रहार

ये शुल्क इसलिए लगाए गए, क्योंकि ये उत्पाद सामान्य से कम कीमतों पर चीन से भारत को निर्यात किए जा रहे थे। इन उत्पादों में सॉफ्ट फेराइट कोर, वैक्यूम इंसुलेटेड फ्लास्क, एल्युमीनियम फॉयल और ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड शामिल हैं।

5 साल के लिए लगाया जाएगा शुल्क

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs) ने इस मामले में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इन अधिसूचनाओं में कहा गया है कि सॉफ्ट फेराइट कोर, वैक्यूम इंसुलेटेड फ्लास्क और ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड के आयात पर पांच साल के लिए शुल्क लगाया जाएगा।

एल्युमीनियम फॉयल पर छह महीने के लिए लगेगा शुल्क

एल्युमीनियम फॉयल पर छह महीने के लिए अस्थायी रूप से 873 डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया। ये शुल्क वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर (व्यापार उपचार महानिदेशालय) की सिफारिशों के बाद लगाए गए हैं। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article