सैनिकों की वापसी के बाद भारत-चीन ने की पहली कूटनीतिक वार्ता, LAC पर शांति बनाए रखने पर हुए सहमत

India China LAC Agreement: भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डब्ल्यूएमसीसी की यह पहली वार्ता थी। इस दौरान दोनों पक्ष एलएसी पर शांति बनाए रखने के लिए सहमत हुए।

India China LAC Agreement: भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले दो स्थानों से सैनिकों को वापस बुलाए जाने के बाद एक अहम वार्ता तंत्र के तहत गुरुवार को अपनी पहली कूटनीतिक बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने सीमा विवाद से मिले सबक पर विचार किया ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

India-China Border

भारत-चीन ने की कूटनीतिक वार्ता।

भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की नयी दिल्ली में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने सीमा मामले पर विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की भी तैयारी की।

End of Feed