भारत-चीन सीमा पर हालात और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी बातचीत को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट साझा किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जब चीनी सेनाएं पहले से तय गश्त के पैटर्न से हटती हैं, तो सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर बिगड़ जाती है। मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश एलएसी पर लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी या गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्रों का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं।
भारत-चीन सीमा विवाद। -फाइल फोटो
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कुछ क्षेत्रों में LAC को लेकर आपसी समझ बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने पर सहमत हुए हैं। मंत्रालय ने जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना भारत-चीन संबंधों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही मंत्रालय ने इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी के लिए रक्षा मंत्रालय से संपर्क करने की सलाह भी दी है।
