पहलगाम हमले के बाद भारत का नया कदम, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का किया एक्स अकाउंट ब्लॉक

Khawaja Asif X Account Blocked: केंद्र सरकार ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया।

Khawaja Asif X Account Blocked: केंद्र सरकार ने मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया। ये कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब आसिफ के सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए जाने के बाद पाकिस्तान की भूमिका वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले धूर्त देश के रूप में उजागर हो गई है। पिछले हफ्ते स्काई न्यूज के एक इंटरव्यू में जब आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को सपोर्ट, ट्रेनिंग और फंडिंग देने का लंबा इतिहास रहा है, तो आसिफ ने स्पष्ट रूप से इस बात को स्वीकारा था।

India blocked X account of Pakistan Defense Minister

भारत ने किया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट ब्लॉक

इंटरव्यू में आसिफ ने कहा था, "हम लगभग तीन दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और ब्रिटेन सहित पश्चिम के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं। उनकी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने इस बयान को आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान के संलिप्त होने की स्पष्ट स्वीकृति बताया। आतंकवाद के पीड़ितों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा, "इस खुले कबूलनामे से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ है और ये पाकिस्तान को एक धूर्त देश के रूप में उजागर करता है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।"

End of Feed