इंडिया गठबंधन की रणनीति: मानसून सत्र में पहलगाम, ट्रंप के दावे और बिहार SIR को प्रमुखता से उठाने का ऐलान

बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कुछ अन्य नेता शामिल हुए।

INDIA Bloc Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के 24 दलों के प्रमुख नेताओं ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले शनिवार को फैसला किया कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोके जाने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे, बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने इस मांग पर भी सहमति जताई कि पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। विपक्षी गठबंधन के दलों के प्रमुख नेताओं ने ऑनलाइन बैठक की और उन्होंने तय किया कि जल्दी ही वे एकसाथ मौजूद रहकर बैठक करेंगे।

opposition bloc meeting

संसद के मानसून सत्र को लेकर इंडिया गठबंधन की रणनीति (File photo- PTI)

बैठक में शामिल हुए ये बड़े नेता

बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कुछ अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा द्रमुक नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल नहीं हुए, हालांकि उनके स्थान पर अभिषेक बनर्जी और तिरुचि शिवा ने हिस्सा लिया।

End of Feed