2024 में हुआ रिकॉर्ड 18,900 ऑर्गन ट्रांसप्लांट! भारत बना ऑर्गन दान में महाशक्ति, अमेरिका-चीन के बाद तीसरा स्थान

2024 में भारत में 18,900 से अधिक अंग प्रतिरोपण (ट्रांसप्लांट) किए गए—जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 2013 में यह संख्या सिर्फ 5,000 से कम थी। भारत अब दुनिया में अंग प्रतिरोपण की संख्या में तीसरे स्थान पर है—अमेरिका और चीन के बाद।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 15वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अंगदान मानवता की सबसे महान सेवा है।" उन्होंने कहा कि विज्ञान ने भले ही बहुत तरक्की कर ली हो, लेकिन किसी को जीवन देने वाला यह दान सबसे पवित्र योगदान है। 2023 में आधार-आधारित NOTTO ऑनलाइन प्रतिज्ञा पोर्टल की शुरुआत के बाद से अब तक 3.30 लाख लोगों ने अंगदान की शपथ ली है, जो देश में जागरूकता और भागीदारी की बड़ी मिसाल है।

End of Feed