पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले भारत का ऐलान, परमाणु दायित्व कानून में संशोधन की योजना

परमाणु क्षति के लिए भारत के असैन्य दायित्व अधिनियम, 2010 की कुछ धाराएं ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते के कार्यान्वयन में बाधा बनकर उभरी हैं। यह समझौता दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच लगभग 16 वर्ष पहले हुआ था।

Nuclear Liability Laws: भारत ने शनिवार को परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित करने की योजना की घोषणा की और इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले दायित्व कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव रखा। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित अमेरिका यात्रा से पहले उठाया गया है। वॉशिंगटन द्वारा तीन भारतीय परमाणु संस्थाओं से प्रतिबंध हटाए जाने के दो सप्ताह बाद नयी दिल्ली ने परमाणु दायित्व कानून में संशोधन करने के अपने निर्णय को सार्वजनिक करते हुए कहा कि इस कदम से असैन्य परमाणु क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

Nirmala sitharaman

परमाणु दायित्व कानून में होगा संशोधन

16 वर्ष पहले हुआ था अमेरिका के साथ समझौता

परमाणु क्षति के लिए भारत के असैन्य दायित्व अधिनियम, 2010 की कुछ धाराएं ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते के कार्यान्वयन में बाधा बनकर उभरी हैं। यह समझौता दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच लगभग 16 वर्ष पहले हुआ था। पीएम मोदी के इस महीने वाशिंगटन जाने की उम्मीद है, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापक वार्ता करेंगे जिसमें व्यापार, ऊर्जा एवं रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तारित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

End of Feed