Bihar Elections: महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी के चेहरे पर बनी बात? सभी सीटों पर साथ लड़ेंगे चुनाव

Bihar Assembly Elections: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बादल छाए रहे, लेकिन महागठबंधन दलों के बीच मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर छाए भ्रम के बादल समाप्त हो गए। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इंडी गठबंधन बरकरार है। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे... महागठबंधन 'महामजबूत' है। बिहार की जनता महागठबंधन सरकार का इंतजार कर रही है। तेजस्वी यादव निश्चित रूप से CM चेहरा हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है...

Bihar Assembly Elections: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बादल छाए रहे, लेकिन महागठबंधन दलों के बीच मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर छाए भ्रम के बादल समाप्त हो गए। कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं ने राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके संकेत बैठक में शामिल भाकपा (माले), राजद नेताओं के बयानों से मिल रहे हैं।

tejashwi yadav

पटना में आयोजित हुई महागठबंधन की तीसरी बैठक (फोटो साभार: @RJDforIndia)

तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में रविवार को महागठबंधन के सभी छह घटक दलों के नेताओं की बैठक हुई। यह महागठबंधन की तीसरी बैठक है। इससे पहले महागठबंधन की पहली बैठक बीते 17 अप्रैल को पटना स्थित राजद कार्यालय में हुई थी, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 24 अप्रैल को दूसरी बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई थी। हालांकि, अभी तक औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर किसी भी नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

End of Feed