देश

INDIA Alliance: नीतीश कुमार ने दिखाए तेवर तो झुकी कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे ने फोन पर की बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 4, 2023, 09:11 AM IST

INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की एक्टिविटी आगे नहीं बढ़ने को लेकर जब बिहार के सीएम और जदयू नेता नीतीश कुमार ने कांगेस को जिम्मेदार ठहराया तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

Image

'इंडिया' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार से बात की।

INDIA Alliance: हाल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की सक्रियता थमने को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया तो कांग्रेस हरकत में आई। पांच राज्यों की चुनाव में व्यस्त कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने इंडिया अलायंस के बारे में बात की। क्या बात हुई इस पर डिटेल जानकारी नहीं मिली है। गौर हो कि जदयू नेता नीतीश ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की और से आयोजित ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ रैली के दौरान कहा कि देश की सबसे पुराने दल को फिलहाल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में दिलचस्पी है और उसे विपक्षी मोर्चे को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है। इसके बाद फिर किया था मीडिया में यह खबर जोड़ पकड़ने लगी कि इंडिया गठबंधन कमजोड़ पड़ने लगा है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने नीतीश कुमार से बात की।

सीपीआई की रैली में नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस खुद सभी विपक्षी दलों को बुलाएगी। सीपीआई महासचिव डी राजा जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बिहार के मुख्यमंत्री कुमार ने याद दिलाया कि केंद्र सरकार का विरोध करने वाले दल नया गठबंधन बनाने के लिए एकसाथ आए थे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उस मोर्चे पर बहुत प्रगति नहीं हुई है और लगता है कि कांग्रेस को 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में अधिक रुचि है। नीतीश कुमार ने कहा ता कि अभी तो काम ज्यादा नहीं हो रहा है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस पार्टी को तो उसी में ज्यादा दिलचस्पी है। कांग्रेस पार्टी को आगे रखकर इंडिया गठबंधन को बढ़ाने के लिए हम सब एकजुट होकर काम कर रहे थे लेकिन उनको इन सबकी चिंता नहीं है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में लगे हुए हैं। चुनाव हो जाएगा तो अपने आप सबको बुलाएंगे। अभी तो चर्चा नहीं हो रही है। नीतीश कुमार ने जून में विपक्षी नेताओं की पहली बैठक की मेजबानी की थी। इसी बैठक के बाद नए गठबंधन के लिए माहौल तैयार हुआ था।

उधर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। तीनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई। बैठक में क्या चर्चा हुई, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, इस संबंध में जानकारी होने का दावा करने वाले सूत्रों ने कहा कि इस दौरान हुई बातचीत राज्य में सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। जदयू और आरजेडी, दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द