आजाद भारत के पहले वोटर का निधन, 2 नवंबर को ही किया था मतदान; अबतक 34 बार कर चुके थे वोटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 11:08 PM IST

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी ने दो दिन पहले ही हिमाचल चुनाव के लिए वोट दिया था। हालांकि उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। नेगी ने अपनी 106 साल की जिंदगी में कुल 34 बार मतदान किया था। वो आजादी के बाद से लगातार हर वोटिंग में हिस्सा ले रहे थे।

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है। वो 106 साल के थे। हिमाचल के किन्नौर के रहने वाले श्यान सरन नेगी ने दो नवंबर को ही पोस्टल बैलेट के जरिए हिमाचल चुनाव के लिए वोटिंग की थी।

Independent India first voter

आजाद भारत के पहले वोटर का निधन

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि नेगी का आज सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। वहीं श्याम सरन नेगी के बेटे सीपी नेगी ने कहा कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह करीब 3 बजे उनका देहांत हुआ है। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने नेगी के निधन पर दुख जताते हुए कहा- "स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।"

End of Feed