PM Modi Speech: पीएम मोदी ने 90 मिनट तक राष्ट्र को किया संबोधित, 2016 में दिया था संबसे लंबा भाषण

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 15, 2023, 01:13 PM IST

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे देश की क्षमता को साकार करने के इस अवसर को हाथ से ना जाने दें।

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से करीब 90 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित किया। यह प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र के नाम उनका 10वां संबोधन था। 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की इसी प्राचीर से 96 मिनट का भाषण दिया था जो उनका स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबा भाषण है। 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर उनका भाषण 92 मिनट का था।

7 बजकर 34 मिनट पर संबोधन शुरू

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे देश की क्षमता को साकार करने के इस अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि इस अवधि में लिए गए निर्णय और बलिदान अगले 1,000 वर्षों तक देश को प्रभावित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 7 बजकर 34 मिनट पर संबोधन शुरू किया आौर यह 9 बजकर 3 मिनट पर समाप्त हुआ।

End of Feed