वर्ष 1986 में आई फिल्म कर्मा का गाना सुनकर देश के लिए शहीद हुए वीर-जवानों और सैनिकों की याद तो आपको जरुर आती होगी। इस गाने को आपने गणतंत्र दिवस (26 January) और स्वतंत्रता दिवस (15 August) के दिन तो जरुर सुना होगा, यह देशभक्ति गीत आपको किसी गली में, चौराहे पर भी जरुर सुनाई दी होगी। शोक और क्रांति से भरे इस नगमे को सुनते ही हमारे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, यह गाना हमें देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों की याद दिलाता है। आपको बता दें कि इस गाने को कलम से पिरोने का कार्य आनंद बक्शी ने किया हैं। इस गीत को आवाज देने का काम मोहम्मद अजीज व कविता कृष्णमूर्ति ने किया हैं। वहीं संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है। गीत के बोल इस प्रकार है।
Har Karam Apna Karenge Full Lyrics, Tu Mera Karma, Tu Mera Dharma, Desh Bhakti Geet in Hindi, Independence Day Special
Tu Mera Karma Song Lyrics: हर करम अपना करेंगे, मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू
मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू
तेरा सब कुछ मैं, मेरा सब कुछ तू
हम्म्म आ आ..
हर करम अपना करेंगे
हर करम अपना करेंगे
ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
हर करम अपना करेंगे
ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
हर करम अपना करेंगे
ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा
तू मेरा अभिमान है
ऐ वतन महबूब मेरे तुझपे दिल क़ुर्बान है
ऐ वतन महबूब मेरे तुझपे दिल क़ुर्बान है
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
हमवतन, हमनाम हैं
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
हमवतन, हमनाम हैं
जो करे इनको जुदा मज़हब नहीं इल्जाम है
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
आ आ…
तेरी गलियों में चलाकर नफ़रतों की गोलियां
लूटते हैं कुछ लुटेरे दुल्हनों की डोलियां
लुट रहे है आप वो अपने घरों को लूट कर
खेलते हैं बेखबर अपने लहू से होलियां
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
