आजादी का जश्न मनाने को देश तैयार, जानिए 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का क्या है समय

राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे और पिछली उपलब्धियों के साथ ही भविष्य के लक्ष्यों को रेखांकित करेंगे।

Independence Day 2024 Flag hoisting time- देश 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। यह कार्यक्रम पूरे देश में उत्साह और देशभक्ति की भावना से मनाया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को स्कूलों और सरकारी भवनों सहित कई स्थानों पर फहराया जाएगा। राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे और पिछली उपलब्धियों के साथ ही भविष्य के लक्ष्यों को रेखांकित करेंगे।

Tiranga

15 अगस्त 2024 का जश्न मनाने की तैयारी

स्वतंत्रता दिवस मनाने में हमारे देश की पहचान का सम्मान करने के लिए उचित ध्वजारोहण शिष्टाचार का पालन करना आवश्यक है। ध्वज संहिता में विशिष्ट दिशानिर्देश हैं जनका राष्ट्रीय ध्वज फहराते और प्रदर्शित करते समय प्रत्येक व्यक्ति को पालन करना चाहिए।

End of Feed