स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय OBC महासभा ने जलाईं रामचरितमानस के पन्ने की प्रतियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2023, 11:50 PM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर 'महिलाओं और दलितों के लिए आपत्तिजनक दोहों वाले श्रीरामचरितमानस के 'पन्ने' की प्रतियां जलायीं।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर 'महिलाओं और दलितों के लिए आपत्तिजनक दोहों वाले श्रीरामचरितमानस के 'पन्ने' की प्रतियां जलायीं। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने मौर्य के समर्थन में लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर में 'सांकेतिक' विरोध प्रदर्शन करते हुए श्रीरामचरित मानस के पन्ने की प्रतियां (फोटोकॉपी) जलाई।

Swami Prasad Maurya

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में बताया गया है कि हमने रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं, यह कहना गलत है। रामचरितमानस की आपत्तिजनक टिप्पणियों की फोटोकॉपी, जो 'शूद्रों' (दलितों) और महिलाओं के खिलाफ थीं, और फोटोकॉपी पेज को सांकेतिक विरोध के रूप में जलाया गया।

End of Feed