देश

Bihar News: डिवाइडर तोड़ दूसरी गाड़ी से भिड़ा तेजस्वी यादव के काफिले का वाहन, 1 की मौत, कई घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 01:36 PM IST

Tejashwi Yadav , Bihar News: इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बिलोरी पैनोरमा हाइट्स हाउसिंग कॉम्पलेक्स के समीप हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय तेजस्वी काफिले के साथ थे या नहीं।

Image

पूर्णिया में हुआ हादसा।-फाइल पिक्चर

Photo : PTI

Tejashwi Yadav, Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक वाहन सोमवार को पूर्णिया जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया। काफिले का यह वाहन डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ एक कार से टकरा गया। रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और कम से कम 10 लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि काफिले की वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क की दूसरी तरफ कार से भिड़ गया। यह हादसा बिलोरी पैनोरमा हाइट्स हाउसिंग कॉम्पलेक्स के समीप हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय तेजस्वी काफिले के साथ थे या नहीं।

पांच की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले व्यक्ति काफिले की कार का ड्राइवर है। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना 6 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी है। दूसरी कार में सवार चार लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलो में पांच की हालत गंभीर बताई गई है।

'जन विश्वास यात्रा' पर आए थे तेजस्वी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्णिया,अररिया, किशनगंज की 'जन विश्वास यात्रा' पर आए थे। वह रात करीब 10:30 बजे पूर्णिया से कटिहार जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।

बीएमपी के जवान गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टों के मुताबिक सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि कार और एस्कॉर्ड गाड़ी में टक्कर होने के बाद बीएमपी के छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। कार में सवार तीन युवक और एक महिला घायल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article