EU प्रेसिडेंट लेयेन, शिष्टमंडल को भायी 'हाइड्रोजन बस' की सवारी, हैदराबाद हाउस में कई मुद्दों पर हुई PM मोदी से बात

Ursula Von Der Leyen : यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार और प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा संपर्क एवं वैश्विक भागीदारी के क्षेत्र में सहयोग यूरोपीय संघ एवं भारत की भागीदारी को अगले स्तर पर ले जा सकता है। वॉन डेर लेयेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि वह इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Ursula Von Der Leyen : यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करने के लिए शुक्रवार को अपने शिष्टमंडल के साथ नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचीं। लेयेन और उनका शिष्टमंडल कार या किसी लग्जरी वाहन में सवार होकर हैदराबाद हाउस नहीं आया बल्कि बस में सवार होकर वार्ता स्थल पहुंचा। हालांकि, यह आम बस नहीं थी। यह हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बस थी। इस बस को टाटा मोटर और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने तैयार किया है। बस में सवार होते समय ईयू के कमिश्नर कैमरों को देख मुस्कुराए। फिर बस इन्हें लेकर हैदराबाद हाउस आई। फिर यहां पीएम मोदी और लेयेन के बीच शिष्टमंडल स्तर की बैठक और बातचीत हुई।

Ursula von der Leyen

दो दिन की यात्रा पर भारत आई हैं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन।

एफटीए पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं-EU

लेयेन ने कहा कि भारत एवं यूरोपीय संघ (ईयू) इस साल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं जो वैश्विक स्तर पर अपनी तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा। लेयेन ने इस बात पर जोर दिया कि भू-राजनीतिक चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए दोनों पक्षों को रणनीतिक संबंधों को ‘अगले स्तर पर’ले जाना चाहिए। वॉन डेर लेयेन ने एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए घोषणा की कि यूरोपीय संघ जापान और दक्षिण कोरिया के साथ किए गए समझौतों की तरह भारत के साथ भविष्य में ‘सुरक्षा साझेदारी’की संभावनाएं तलाश रहा है।

End of Feed